'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- कन्हैया, जिसका अर्थ है- कृष्ण, बहुत सुंदर व्यक्ति, प्रिय व्यक्ति। प्रस्तुत है भारत भूषण की रचना- मेरी नींद चुराने वाले
मेरी नींद चुराने वाले, जा तुझको भी नींद न आए
पूनम वाला चाँद तुझे भी सारी-सारी रात जगाए
तुझे अकेले तन से अपने, बड़ी लगे अपनी ही शैय्या
चित्र रचे वह जिसमें, चीरहरण करता हो कृष्ण-कन्हैया
बार-बार आँचल सँभालते, तू रह-रह मन में झुँझलाए
कभी घटा-सी घिरे नयन में, कभी-कभी फागुन बौराए
मेरी नींद चुराने वाले, जा तुझको भी नींद न आए
आगे पढ़ें
2 മിനിറ്റ് മുമ്പ്