Kidnapping of female constable: मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण कर लिया गया। अगवा करने का आरोप मेरठ के ही मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी बदमाश अंकित पर है। एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है, साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है।