'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- झुकाव, जिसका अर्थ है- झुकने की क्रिया या भाव, किसी बात या वस्तु की ओर मन के प्रवृत्त होने का भाव। प्रस्तुत है ओम प्रकाश नदीम की रचना-उसको लेकर तनाव है अब भी
उसको लेकर तनाव है अब भी
यानी उससे लगाव है अब भी
पार पाना ग़मों का मुश्किल है
मुझमें इतना बहाव है अब भी
सीना ताने हैं क्या बताएँ मगर
कुछ न कुछ तो झुकाव है अब भी
लोग पहले ही सा समझते हैं
मुझमें वो रखरखाव है अब भी
आगे पढ़ें
3 മിനിറ്റ് മുമ്പ്