അമർ ഉജാല ശബ്ദ സമ്മാൻ 2025 ലൈവ് ശബ്ദ സാധന അവാർഡ് ചടങ്ങ് – അമർ ഉജാല കാവ്യ

                
                                                         
                            अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 का आयोजन नई दिल्ली के 15 जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में प्रख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान के आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में उस्ताद शुजात हुसैन खान ने अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत किया।
                                                                 
                            

 कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई उसके बाद मंच पर मुख्य अतिथि और जूरी का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। अमर उजाला समूह के समूह सलाहकार यशवंत व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, रूहों को जोड़ने और शाम को हल्का मूड देने के लिए आपका स्वागत है। अमर उजाला शब्द सम्मान की यह सातवीं कड़ी है। सूरज का सातवां घोड़ा। कई बार ऐसा लगता है कि हम लोग, हर आदमी सूरज की किरण को कहीं अपने तरीके से चुराकर अपने भीतर के एक तहखाने में रख लेता है और जब भी उसे एक उष्मा की जरूरत होती है, वह उसी किरण को उठाता है, उससे फिर अपनी जिंदगी को उर्जावान बनाता है।

इसके बाद अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण 'आकाशदीप' से हिंदी की प्रख्यात लेखिका ममता कालियाऔर मणिपुरी की विख्यात रचनाकार अरमबम ओंगबी मेमचौबी को सम्मानित किया गया। 

अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 अलंकरण की अन्य श्रेणियों में- 

'छाप' (कविता) के लिए सविता सिंह को उनके कविता संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’ के लिए सम्मानित किया गया। 
'छाप' (कथेतर) सम्मान नाइश हसन को उनकी कृति ‘मुताह’ के लिए पुरस्कृत किया गया।
'छाप' (कथा) के लिए शहादत को उनके संग्रह ‘कर्फ्यू की रात’ के लिए यह सम्मान दिया गया।

मनीष यादव को उनकी पहली किताब 'सुधारगृह की मालकिनें' के लिए 'थाप' श्रेष्ठ कृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

आज शब्द पर सबसे बड़ा संकट: ममता कालिया

5 മിനിറ്റ് മുമ്പ്

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *